Home featured जम्मू में बरस रहे बादल, उमस से लोगों को मिल रही राहत,...

जम्मू में बरस रहे बादल, उमस से लोगों को मिल रही राहत, जानिये अगले 24 घंटों तक कैसे रहने वाला है मौसम

78

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खबर यह है कि जम्मू और उसके साथ लगते इलाकों में शुक्रवार की सुबह उमस के साथ हुई। घने बादलों ने सुरज को छिपाए रखा। सुबह करीब साढ़े दस बजे बारिश की बूंदों ने लोगों को कुछ राहत दी। इसके साथ ही राजोरीए उधमपुर और पुंछ के ऊंचाई वाले इलाकों में रात को भी बारिश होने की खबर है। उधरए श्रीनगर में मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसारए प्रदेश में अगले 24 घंटे में बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया है। इस पहले गुरुवार को जम्मू समेत कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हुईए मगर दिनभर मौसम साफ रहा। मौसम में आए बदलाव से भीषण गर्मी से अभी राहत बनी रही। जम्मू में वीरवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दोपहर को तपिश का अहसास हुआए लेकिन भीषण गर्मी से राहत रही। यहां दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 2ण्5 डिग्री गिरकर 35ण्2 और न्यूनतम तापमान 25ण्0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का पारा 27ण्6ए बटोत में 25ण्8ए कटड़ा में 28ण्1 और भद्रवाह में 25ण्7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में मौसम साफ रहने से कई जिलों में दिन का तापमान 30 या इससे अधिक डिग्री चल रहा है। जानकारी के अनुसार राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 30ण्5ए पहलगाम में 25ण्6 और गुलमर्ग में 19ण्0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह का न्यूनतम तापमान 13ण्0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर की ओर से बनिहाल टॉप पर अत्याधुनिक डाप्लर रडार प्रणाली शुरू करने का दावा किया गया हैए जो यात्रा के दौरान सक्रिय रहेगी। इससे दो से तीन घंटे पूर्व मौसम का पूर्वानुमान मिलेगा। इससे तीर्थ यात्री अपनी यात्रा को मौसम संबंधी और अधिक सुरक्षित बना सकेंगे। जम्मू और श्रीनगर के बाद यह तीसरा डाप्लर रडार शुरू किया गया है। इससे प्रदेश के सभी बीस जिले मौसम संबंधी जानकारी के लिए कवर होंगे।

Previous articleJammu-Kashmir: सांबा जिले के बाद अब कठुआ में मिले फर्जी पंजीकरण, 123 यात्रियों के साथ ठगी
Next articleJammu: इंटरनेट पर गेम खेल कर रुपये कमाने वाली इस फर्जी मोबाइल फोन ऐप को लेकर साइबर सैल की लोगों से अपील