Home featured J&K : कल तक तपिश से नहीं मिलेगी राहत, छूट रहे पसीने,...

J&K : कल तक तपिश से नहीं मिलेगी राहत, छूट रहे पसीने, इस दिन से बारिश के आसार

66

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खबर यह है कि जम्मू-कश्मीर में मौसम के लगातार साफ रहने से पसीने छूट रहे हैं। सितंबर माह के पहले दिन तपिश ने लोगों को परेशान किया। प्रदेश के अधिकांश जिलों में दिन का पारा सामान्य से 2 से 4 डिग्री ऊपर चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार दो सितंबर तक प्रदेश में मौसम लगभग साफ रहेगा, लेकिन तीन और चार सितंबर को कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। जम्मू में शुक्रवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। साथ ही दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने तेवर दिखाए। दोपहर को तेज धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। तपिश के साथ उमस आग में घी डालने का काम कर रही है। इससे पहले गुरुवार को जम्मू दिन में आर्द्रता (उमस) का प्रतिशत 74 दर्ज किया गया। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री चढ़कर 35.6 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में लगातार मौसम साफ रहने से तपिश बरकरार है। राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से 2.7 डिग्री चढ़कर 32.8 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

Previous articleJammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर में मुस्लिम धर्मस्थलों पर नए फैसले से विवाद,जानिये क्या है पूरा मामला
Next articleJammu : ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने सरोर टोल प्लाजा को लेकर किया चक्का जाम, NHAI के खिलाफ फूटा गुस्सा