Home featured Jammu : ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने सरोर टोल प्लाजा को लेकर किया चक्का...

Jammu : ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने सरोर टोल प्लाजा को लेकर किया चक्का जाम, NHAI के खिलाफ फूटा गुस्सा

67

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खबर यह है कि पठानकोट में सरोर टोल प्लाजा हटाने की मांग को लेकर ऑल जम्मू एंड कश्मीर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन (AJKTWA) ने शुक्रवार को चक्का जाम कर दिया। यातायात बाधित होने के कारण सामान्य जनजीवन आंशिक रूप से प्रभावित रहा। सांबा जिले में जम्मू पठानकोट हाईवे पर पब्लिक और प्राइवेट वाहनों की आवाजाही बंद रही। वाहनों का चक्का जाम होने से शैक्षणिक संस्थानों में भी उपस्थिति काफी प्रभावित रही। हालांकि दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान खुले रहे। AJKTWA के अध्यक्ष अजीत सिंह के नेतृत्व में कई संगठनों के सैकड़ों लोगों ने भगवतीनगर इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने नए बने हुए सरोर टोल प्लाजा को खत्म करने की मांग की। विरोध करने वाले लोगों ने NHAI के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही हाईवे पर कतारबद्ध होकर एक विरोध रैली निकाली। अजीत सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हम खराब स्थिति, क्षतिग्रस्त पुल और टोल प्लाजा के मुद्दे को देखते हए NHAI के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हम मांग के समर्थन में सरोर टोल प्लाजा तक रैली निकाल रहे हैं।

Previous articleJ&K : कल तक तपिश से नहीं मिलेगी राहत, छूट रहे पसीने, इस दिन से बारिश के आसार
Next articleनकली पुलिस अधिकारी बन लोगों को ठगने वाली महिला गिरफ्तार