Home featured जम्मू के डोडा में हुए दर्दनाक मर्डर को लेकर जानिये क्या कुछ...

जम्मू के डोडा में हुए दर्दनाक मर्डर को लेकर जानिये क्या कुछ आ रहा सामने

76

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खबर यह है कि मनोहर हत्याकांड में पकड़े गए मुख्य आरोपियों की रिश्तेदारी जम्मू के डोडा जिले में है। इसके साथ ही आरोपियों का डोडा आना-जाना लगा रहता है। साथ ही वहीं, इनके रिश्तेदार भी चंबा आते-जाते रहते हैं। पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार भाजपा नेता आरोपियों के तार आतंकी संगठन से जुड़े होने का आरोप लगा रहे हैं, इसी की जांच को लेकर भी हिमाचल पुलिस जम्मू पुलिस के साथ पत्राचार करेगी। इसके साथ ही प्रदेश सरकार का मानना है कि भाजपा नेता लिखकर दें तो मामला एनआईए को सौंपा जा सकता है। बता दें कि अब हिमाचल पुलिस डोडा जिले में आरोपियों के रिश्तेदारों से भी पूछताछ करेगी। उधर, मनोहर हत्याकांड से गुस्साए लोगों ने बीते दिनों मुख्य आरोपी के दोनों घरों को जला दिया है। इससे कई साक्ष्य नष्ट हो गए हैं। ऐसे में पुलिस को तथ्य जुटाने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। पुलिस का मानना है कि अगर घर जलाए न होते तो पुलिस को काफी मदद मिल सकती थी। अब पुलिस आरोपियों के नाम-पते से बैंक खाते खंगाल रही है। साथ ही अब तक जांच में पता चला है कि एक आरोपी के खाते में सात लाख रुपये की राशि जमा है। उधर, युवक की हत्या के बाद वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति के खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई की तैयारी में है। इसके अलावा सोशल मीडिया में जनता को भड़काने के लिए जिन लोगों ने आग में घी डालने का काम किया है। साथ ही उनका भी पता लगाया जा रहा है। बता दें कि जांच तेजी से चल रही है। मौके पर पुलिस तैनात है। पल-पल की जानकारी ली जा रही है।
आरोपियों के घर जलाने से साक्ष्य जुटाने में थोड़ी दिक्कत जरूर है। लेकिन पुलिस साक्ष्य जुटाकर हर पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। वहीं, आरोपियों की डोडा जिले में रिश्तेदारी है। इस पहलू पर भी जांच चल रही है। – अभिषेक त्रिवेदी, एडीजीपी कानून व्यवस्था, हिमाचल प्रदेश

Previous articleजेके हाईकोर्ट ने विचाराधीन कैदी की हत्या मामले में सरकार को दिया यह बड़ा निर्देश
Next articleJammu: पठानकोट अदालत में पेश हुआ कठुआ सामूहिक दुष्कर्म एवं हत्या का आठवां आरोपी