Home featured Jammu: इस बस हादसे में घायल एक और यात्री की मौत

Jammu: इस बस हादसे में घायल एक और यात्री की मौत

100

जानकारी के अनुसार जीएमसी जम्मू में भर्ती झज्जर कोटली बस हादसे में घायल एक और यात्री की मौत हो गई है। इसके साथ ही सात दिन से बिहार निवासी 55 वर्षीय महेंद्र कुमार का उपचार चल रहा था। उनके सिर पर गहरी चोटें आई थीं। 30 मई को हादसे के बाद से ही उन्हें आईसीयू में रखा गया था। मंगलवार दोपहर को जख्मों का ताव न सहते हुए मौत हो गई। पोस्टमार्टम के लिए शव को शवगृह में रखा गया है। साथ ही इस मौत के साथ हादसे में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 11 पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार अमृतसर से मां वैष्णो के दर्शन के लिए कटड़ा जा रही एक बस झज्जर कोटली के पास पुल से नीचे गिर गई थी। हादसे में मौके पर ही आठ लोगों और दो की अस्पताल में मौत हुई थी। 66 लोग घायल हुए थे। घायलों में महेंद्र भी शामिल था। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल थे, जिनमें से महेंद्र की मंगलवार को मौत हो गई है।

Previous articleJKBOSE 12th Result 2023: जानिये इस दिन से जारी होने वाले है जम्मू- कश्मीर बोर्ड 12वीं के नतीजे
Next articleJammu: पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप, किसान को खेती करने से रोकने की कही बात