Home featured J&K: राजोरी के नौशेरा सेक्टर में LoC के पास हुआ विस्फोट

J&K: राजोरी के नौशेरा सेक्टर में LoC के पास हुआ विस्फोट

407

जम्मू संभाग के जिला राजोरी के नौशेरा सेक्टर में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के पास एक विस्फोट हुआ है। बताया जा रहा है कि इलाके में सेना के जवान गश्त पर थे। इस दौरान एक जवान का पैर गलती से बारूदी सुरंग पर पड़ गया, जिसके बाद धमाका हो गया। हादसे में जवान गंभीर रूप से घायल हुआ है। अन्य जवानों ने तुरंत घायल को प्राथमिक उपचार के लिए झांगड़ पहुंचाया। यहां से जवान को आगामी उपचार के लिए हवाई मार्ग से कमान अस्पताल उधमपुर रवाना किया गया। घायल जवान की पहचान नायक धीरज कुमार के तौर पर हुई है।
अनंतनाग में गाड़ी में हुआ जोरदार धमाका, आठ श्रमिक झुलसेउधर, बुधवार सुबह कश्मीर घाटी के अनंतनाग जिले के लारकीपोरा में एक गाड़ी में धमाका हुआ। इससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस हादसे में आठ श्रमिक घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जीएमसी अनंतनाग ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। अनंतनाग के लारकीपोरा इलाके में बुधवार को वाहन के अंदर एक रहस्यमय विस्फोट हो गया। विस्फोट आज सुबह एक स्थानीय बाजार के पास हुआ। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग सकते में आ गए। तभी लोगों ने एक गाड़ी से धुएं को उड़ते हुए देखा। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

Previous articleJammu-Kashmir : कारगिल में चार अक्तूबर को पड़ेंगे वोट, अवकाश घोषित
Next articleJammu: 3500 कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है यह कंपनी