Home featured जम्मू कश्मीर: कोकरनाग में शहादतों के खिलाफ दोनों संभागों में उबाल

जम्मू कश्मीर: कोकरनाग में शहादतों के खिलाफ दोनों संभागों में उबाल

480

आपकी जानकारी के लिए बता दे ंकि खबर यह है कि अनंतनाग के कोकरनाग में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के कर्नल, मेजर और जम्मू कश्मीर पुलिस के उपाधीक्षक ने वीरगति को प्राप्त किया। घटना ने सभी को झकझोर दिया। जम्मू और कश्मीर दोनों संभागों में लोगों में पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश जाहिर किया। साथ ही बलिदानियों को नमन कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थनाएं कीं। जम्मू शहर में अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन और पुतले फूंक गए। इसके साथ ही भारत माता के जयघोष के बीच कैंडल मार्च निकाले गए। शहीदों को नमन करने के लिए मौन व्रत रखा गया। दुश्मन देश के नापाक मंसूबों के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। ट्रेडर्स फेडरेशन वेयर हाउस नेहरू मार्केट के बैनर तले शाम को व्यापारियों ने वेयर हाउस में मशाल रैली निकाल पाकिस्तान के खिलाफ हल्ला बोला। व्यापारियों ने बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी।
वहीं, डोगरा फ्रंट शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तानी झंडा जलाकर विरोध जताया। अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए अब युद्ध ही एकमात्र विकल्प है। बातचीत करना व्यर्थ है क्योंकि उसने कभी शांति की भाषा नहीं सुनी। जवानों की शहादत को कब तक सहन करेंगे। पाकिस्तान को सबक सिखाने का समय आ गया है। दुश्मन देश के साथ सभी रिश्ते खत्म कर देने चाहिए। अभिषेक, आशीष, सुशील, लवली, राहुल, बंटू, विक्की, प्रेम, नरेश, राजू और राहुल ने कहा कि वे सैनिकों को मार रहे हैं और हम उनके साथ क्रिकेट खेल रहे हैं। गुप्ता ने स्पष्ट कहा कि विश्व कप के लिए पाकिस्तान की टीम भारत आएगी तो विरोध किया जाएगा।

Previous articleबहनें बोलीं- वी प्राउड ऑवर ब्रदर, लोगों ने अमर रहे के नारे लगाए
Next articleJammu-Kasmir: उड़ी सेक्टर में एलओसी के पास घुसपैठ की कोशिश नाकाम