Home featured Jammu: जम्मू संभाग में आज से चार दिन तक बारिश के आसार

Jammu: जम्मू संभाग में आज से चार दिन तक बारिश के आसार

99

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खबर यह है कि जम्मू। जम्मू संभाग में 14 से 17 सितंबर तक बारिश के आसार हैं। कुछ हिस्सों में निरंतर बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 15 व 16 सितंबर को कश्मीर में भी मौसम बदलेगा। कुछ इलाकों में पानी बरसेगा। जम्मू में कुछ दिनों से रात से तड़के तक बारिश हो रही है। दिन में मौसम साफ रह रहा है। मंगलवार रात भी बारिश से पारे में गिरावट आई। यहां चौबीस घंटे में 37.5 मिलीमीटर बारिश हुई। दिन का तापमान 32.5 और न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, राजधानी श्रीनगर में लगातार पारे में उछाल है। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 5.9 डिग्री बढ़कर 34.0 और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह में न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Previous articleJammu: तीन पीढ़ियां कर चुकी हैं देश की सेवा, अब मनप्रीत ने कुछ इस तरह से दिया सर्वोच्च बलिदान
Next articleबहनें बोलीं- वी प्राउड ऑवर ब्रदर, लोगों ने अमर रहे के नारे लगाए