Home featured Jammu: ससुराल में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, जानिये क्या...

Jammu: ससुराल में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, जानिये क्या कुछ आ रहा सामने

66

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सिद्धड़ा के बजालता इलाके में रहने वाली 28 वर्षीय विवाहिता का शव उसके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका हुआ मिला। उसके मायके वालों ने ससुराल वालों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। इसके साथ ही उन्होंने ससुराल वालों पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने मायके वालों को मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा देकर शांत किया। नगरोटा पुलिस ने प्रिया चिब की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए चार डाक्टरों के बोर्ड से जीएमसी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया। सिद्धड़ा पुलिस के अनुसार वीरवर सुबह यह सूचना मिली कि बजालता में रहने वाली प्रिया चिब का शव उसके कमरे की छत पर पंखे के हुक पर फंदे से लटका हुआ है। इसके बाद एफएसएल की टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल पहुंचाने के साथ घटनास्थल से सबूत एकत्र किया। प्रिया की मौत की सूचना जब मायके वालों को मिली तो वे जीएमसी अस्पताल पहुंच गए। मायके वालों से कोई विवाद नहीं हो, इसके लिए पुलिस ने प्रिया के ससुराल वालों को वहां से चले जाने को कहा। बेटी की मौत से प्रिया की मां का रो-रो कर बुला हाल था। उनका कहना था कि ससुराल वालों ने पहले प्रिया का गला दबाकर उसकी हत्या की और हत्या को आत्महत्या बनाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया होगा। बता दें कि उनका कहना था कि प्रिया बीते मंगलवार को जब मायके आई थी, तब वह बहुत खुश थी। इसके एक दिन बाद बुधवार को उसने वीडियो काल कर मां से बात की थी, तब भी वह खुश लग रही थी। ऐसे में अचानक ऐसा क्या हो गया कि उसने आत्महत्या कर ली। प्रिया की मां का कहना था कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या का मामला है। प्रिया चिब के मायके वालों का आरोप है कि उसकी ससुराल वाले शादी के बाद ही दहेज के लिए उसे प्रताड़ित कर रहे थे। कुछ समय से वे महंगी कार बीएमडब्ल्यू की डिमांड कर रहे थे। इसके लिए वे प्रिया को प्रताड़ित करते थे।

Previous articleटमाटर के भाव उछले, मुरादाबाद थोक मंडी में 240 रुपये किलो की दर से बिक रहा
Next articleJammu: जम्मू और उधमपुर रेलवे स्टेशन की होगी कायाकल्प, अब बनने वाला है शॉपिंग मॉल