Home featured J&K: अगस्त की शुरुआत के साथ ही तप रहा जम्मू के साथ...

J&K: अगस्त की शुरुआत के साथ ही तप रहा जम्मू के साथ कश्मीर, आज भी बताए जा रहे बारिश के आसार

55

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खबर यह है कि अगस्त की शुरुआत के साथ ही जम्मू के साथ कश्मीर तप रहा है। कश्मीर के कई जिलों में दिन का पारा तीस डिग्री के ऊपर चला गया है, जो सामान्य से 3 डिग्री तक ऊपर है। जम्मू में भी तपिश के साथ उमस हावी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 4 और 5 अगस्त को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही बुधवार को भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं। लेकिन लगभग मौसम साफ रहेगा। जम्मू में बुधवार दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। जा सुबह ही उमस ने लोगों को बेचैन करना शुरू कर दिया है। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने तेवर दिखाना शूरू कर दिया है। इससे पहले मंगलवार को तेज धूप शरीर को झुलसाने का काम कर रही थी। पिछले दो दिन में पारे में उछाल का बाजार पर भी असर दिख रहा है। लोग जरूरी खरीदारी के लिए शाम को बाहर निकल रहे हैं। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री चढ़कर 35.9 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में भी पारे में उछाल के साथ दिन का तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री चढ़कर 32.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Previous articleसात दिन में 18 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए मचैल माता के दर्शन
Next articleकश्मीरी प्रवासी कर्मचारियों के लिए सरकार ने 3 वर्षों में बनाए 880 फ्लैट