Home featured Jammu-Kashmir: पुलिस के 31 अधिकारियों को मिलेगा आईपीएस कैडर

Jammu-Kashmir: पुलिस के 31 अधिकारियों को मिलेगा आईपीएस कैडर

59

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जम्मू कश्मीर पुलिस सेवा (जेकेपीएस) के 31 अधिकारियों को भारतीय पु़लिस सेवा (आईपीएस) कैडर में पदोन्नत करने पर चयन समिति ने शुक्रवार को सहमति की मुहर लगा दी है। साथ ही इनमें दो अधिकारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। सभी को आईपीएस का एजीएमयूटी कैडर प्रदान किया जाएगा। इससे पूर्व 30 जुलाई 2021 को जेकेपीएस कैडर के 27 अधिकारियों को आईपीएस कैडर में पदोन्नत किया था। पदोन्नति होने वाले अधिकारियों की सूची जल्द गृह मंत्रालय को भेजी जाएगी और वहीं तय होगा कि किन अधिकारियों को आइपीएएस कैडर में कौन से वर्ष में शामिल किया जाए। जानकारी के अनुसार, दोपहर बाद नई दिल्ली में चयन समिति की बैठक हुई है। इसमें संघ लोक सेवा आयोग व गृह मंत्रालय के प्रतिनिधियों के अलावा जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता, पुलिस महानिदिशेक दिलबाग सिंह और अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह आरके गोयल ने भाग लिया। समिति ने पदोन्नति के लिए चिह्नित जेकेपीएस कैडर के 1999 बैच के पुलिस अधिकारियों के मामलों की समीक्षा करते हुए उनके कार्यप्रदर्शन व अन्य विषयों पर चर्चा की। 29 सेवारत और दो सेवानिवृत्त अधिकारियों को आइपीएस कैडर में पदोन्नत करने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। सूत्रों ने बताया कि पदोन्नत किए जाने वाले अधिकारियों में मकसूद-उल-जमान, मुबस्सिर लतीफी, शिव कुमार शर्मा, सुहैल मुनव्वर मीर, रश्मी वजीर, राजेश्वर सिंह, संदीप वजीर, अनीता शर्मा, समीर रेखी, जतिंदर सिंह जौहर, स्वर्ण सिंह कोतवाल, जाहिद नसीम मन्हास, डा. कोशल कुमार शर्मा, अशोक कुमार, शौकत अहमद डार, अल्ताफ अहमद शाह, बकर हुसैन समून, फिरदौस इकबाल, ऐजाज अहमद भट्ट, रंजीत सिंह संब्याल , मोहम्मद यासीन किचलू , राजिंदर कुमार गुप्ता, राजेश कुमार शर्मा, संजीव कुमार खजूरिया, राजेश बाली, जुबैर अहमद खान, संजय कुमार कोतवाल, मुमताज अहमद और मोहम्मद असलम शामिल हैं।

Previous articleJammu: भूस्खलन के कारण रामबन में रोका गया अमरनाथ यात्रियों का काफिला
Next articleJammu: प्रदेश के कई इलाकों में आज होगी झमाझम बारिश