Home featured मोदी सरनेम को लेकर विवादित टिप्पणी के मामले में हाईकोर्ट से कांग्रेस...

मोदी सरनेम को लेकर विवादित टिप्पणी के मामले में हाईकोर्ट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी को झटका

75

हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की पुनर्विचार याचिका को खारिज कर दिया है। वहीं, मानहानि के मामले में गुजरात उच्च न्यायालय की तरफ से राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने से इंकार करने पर भड़की प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय शहीदी चौक के बाहर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र पर हमला बंद करो, राहुल गांधी आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं, आदि के नारे लगाए। पार्टी के वरिष्ठ नेता बलवान सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा बदले की भावना की राजनीति कर रही हैं। उन्होंने भाजपा पर लोकतंत्र पर प्रहार करने का आरोप भी लगाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करने का कारण विपक्षी की आवाज को दबाना है। कांग्रेस व राहुल गांधी की आवाज को दबाया नहीं जा सकता । उन्होंने आरोप लगाया कि अदाणी मामले पर प्रश्न किए जाने के बाद ही राहुल गांधी की संसद सदस्यता को खत्म किया गया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक भाजपा की जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश पूरी तरह से नहीं कर दिया जाता है तब तक कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। प्रदर्शनकारियों में टीएस बाजवा, भूषण डोगरा, वेद महानज, विनोद शर्मा, मनमोहन सिंह, प्रणव शगोत्रा, पवन रैना, शशि शर्मा व अन्य शामिल थे।

Previous articleJammu: गले की फांस न बन जाए बुजुर्गों की पेंशन का मुद्दा
Next articleJammu : कुछ इस तरह से JKLF के पूर्व आतंकी श्रीनगर में कर रहे थे मंत्रणा