Home featured Jammu: तस्करों को पकड़ने गई पुलिस पर लाठियों से हमला, जानिये क्या...

Jammu: तस्करों को पकड़ने गई पुलिस पर लाठियों से हमला, जानिये क्या कुछ आ रहा सामने

132

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खबर यह है कि सांबा जिले की पुलिस स्पेशल ब्रांच टीम पर नशा तस्करों ने लाठियों से हमला कर दिया। इसके साथ ही यह हमला सांबा के नशा तस्कर लुग्गा ने अपने पांच से सात साथियों के साथ मिलकर किया। हमले में पुलिस टीम के एएसआई समेत चार पुलिस कर्मी घायल हो गए। सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल दर्शन कुमार के सिर पर गंभीर चोट है। जानकारी के अनुसार उन्हें जीएमसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस की टीम को सूचना मिली थी कि लुग्गा अपने साथियों के साथ सरोर के पास एक खड्ड के नजदीक है। जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो तस्करों ने उन्हें घेर लिया और कार से लाठियां निकाल पिटाई शुरू कर दी। करीब 20 मिनट तक दोनों तरफ से एक-दूसरे पर लाठियां चलीं। इसके साथ ही इस बीच दर्शन के सिर पर चोट लगी और वह गिर गया। इतने में नशा तस्कर कार और बुलेट मोटरसाइकिल से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार लुग्गा पुलिस को बार-बार चकमा देकर फरार हो जाता था। पुलिस को पता चला कि वह सरोर इलाके में अर्बन पैलेस के पिछली तरफ आया हुआ है। स्पेशल ब्रांच की टीम इन्हें पकड़ने के लिए निकली। जैसे ही पुलिस टीम लुग्गा को दबोचने लगी तो उसके साथियों ने हमला कर दिया। पुलिस टीम में पांच पुलिस कर्मी थे और नशा तस्कर और उनके साथियों की संख्या सात से आठ थी। घायल पुलिस कर्मियों में एएसआई सूरम सिंह, हेड कांस्टेबल दविंदर सिंह, सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल दर्शन कुमार और कांस्टेबल भारत भूषण शामिल हैं। यह सभी पुलिस कर्मी घायल अवस्था में अपने अन्य साथी के साथ विजयपुर अस्पताल पहुंचे। यहां से दर्शन की हालत को गंभीर देखते हुए उसे जीएमसी जम्मू रेफर किया गया। कांस्टेबल दर्शन कुमार को सिर में चार से पांच टांके लगाए गए हैं। बता दें कि वह पूरी तरह खून से लथपथ थे। अन्य कर्मियों को हाथों, बाजुओं और टांगों पर चोट है। इसकी जानकारी मिलते ही बाड़ी ब्राह्मणा के डीएसपी राहुल नगर भी अस्पताल पहुंचे। इसके बाद पूरे इलाके में आरोपियों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान चलाया गया। इसके साथ ही टोल के पास से निकले आरोपी मौका-ए-वारदात से करीब 500 मीटर दूर खड़े एक युवक ने बताया कि एक स्विफ्ट कार उसके पास आकर रुकी थी। कार में चार से पांच युवक थे। जबकि कार के पीेछे एक बुलेट मोटरसाइकिल था। इस पर भी दो लोग थे। बता दें कि कार के पीछे लाठियां रखी हुई थीं। कार चालक उससे पूछ रहा था कि यहां से बाहर जाने का रास्ता कौन सा है। इसके बाद वह गांव की तरफ चले गए। गांव से सीधे निकलकर पल्ली मोड़ टोल तक पहुंचा जा सकता है, संभवत वह यहीं से निकले। इसके साथ ही नशा तस्करों के हौसले बुलंद हैं। टीम पर तस्करों के हमले आम हो गए हैं। सरोर इलाके में पहले भी इस तरह को घटना को नशा तस्करों ने अंजाम दिया था। पुलिस टीम पर हमला कर तीन कर्मियों को घायल कर दिया गया था। दो महीने पहले विजयपुर पुलिस द्वारा नशा तस्कर को पकड़ने के लिए रख बरोटियां में छापा मारा गया था। तब भी नशा तस्करों और उनके साथियों द्वारा पुलिस टीम पर हमला किया गया। सांबा पुलिस की ओर से नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की जा रही है। बड़े सप्लायर पकड़े जा रहे हैं। तस्करों को किसी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। वह इस मामले की पूरी जानकारी ले रहे हैं। आरोपियों को जल्द ही दबोचा जाएगा। इनकी धरपकड़ शुरू कर दी गई है। पुलिस की अलग-अलग टीमें छापेमारी में जुट गई हैं।

Previous articleजम्मू-कश्मीर में अब व्यापारी ही तय करेंगे मीट-मुर्गे और अंडों के दाम
Next articleJammu: : जम्मू संभाग के इस जिले में जारी है सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़, एक दहशतगर्द को मार गिराया