Home featured भाजयुमो अध्यक्ष ने LG सिन्हा से की मुलाकात, जम्मू कश्मीर में युवा...

भाजयुमो अध्यक्ष ने LG सिन्हा से की मुलाकात, जम्मू कश्मीर में युवा के लिए जानिये क्या कुछ कहा

73

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खबर यह है कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मंगलवार को सांसद व भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या एपूर्व एमएलसी रमेश अरोड़ा और बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय के उपकुलपति प्रो अकबर मसूद ने मुलाकात की।राजभवन के प्रवक्ता ने बताया कि बताया कि भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद तेजस्वी सूर्या ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ बातचीत में जम्मू कश्मीर में हालात सामान्य बनाने और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में भाजयुमो के कार्यकर्ताओं की गतिविधियों पर चर्चा की। उन्होंने जम्मू कश्मीर में युवा कल्याण योजनाओं पर भी उपराज्यपाल से विचार विमर्श किया। साथ ही पूर्व एमएलसी रमेश अरोड़ा ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ मुलाकात के दौरान जनहित के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए उन्हें अपनी एक किताब आत्म संगीत भी भेंट की। समाज सेवी सोमराज ने भी उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भेंट कर उन्हें जम्मू कश्मीर में अनुसूचित जातियोंए महिलाओं व समाज के गरीब वर्गों को पेश आने वाली विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। जानकारी के अनुसार राजभवन के प्रवक्ता ने बताया कि बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय के उपकुलपति प्रो अकबर मसूद ने उपराज्यपाल को अपने संस्थान में जारी अकादमिक व शोध गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होंने उपराज्यपाल को विश्वविद्यालय परिसर का दौरा करने का भी निमंत्रण दिया।

Previous articleजम्मू-कश्मीर में एटीएम चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार
Next articleजम्मू शहर के रिहाड़ी में लम्बे समय से कमरे में बंद थी बच्ची, पड़ोसियों ने करवाया उपचार