Home featured Jammu: : AC ठीक करने के बहाने घर में घुसे चोर,...

Jammu: : AC ठीक करने के बहाने घर में घुसे चोर, कुछ इस तरह से महिला को बंध बनाकर हुए फरार

74

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खबर यह है कि जिला सांबा के रामगढ़ क्षेत्र में चोरी का मामला सामने आया है। इसके साथ ही पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि चोर सुबह एसी ठीक करने के बहाने घर में आए। जानकारी के अनुसार तब घर पर सिर्फ एक महिला ही मौजूद थी। चोरों ने घर में घुसते ही महिला को बंधक बना लिया और घर में रखे सामान को यहां-वहां बिखेर दिया। इस दौरान जो भी नकदी और जेवरात उनके हाथ लगे उन्हें लेकर चोर फरार हो गए। साथ ही मामला रविवार सुबह करीब आठ बजे का है। महिला ने बताया कि घर में वह अकेली थी। उसके ससूर खेत में गए हुए थे और सास अपनी बेटे के घर गई हुई थीं। जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार ने पुलिस को इस मामले की शिकायत दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। चोरों को पकड़ने के लिए का अभियान जारी है।

Previous articleJammu: इन कारणों से जम्मूै में लगाया जा रहा 3 से 4 घंटे का बिजली कट
Next articleJammu Kashmir: दर्दनाक हादसा स्‍कूटी और ट्रक की टक्‍कर में एक की मौत, दूसरा घायल