Home featured J&K : जम्मू में कभी बारिश तो कभी चमड़ी जल देने वाली...

J&K : जम्मू में कभी बारिश तो कभी चमड़ी जल देने वाली गर्मी, जानिये आगे दो दिन तक कैसे रहेंगे मौसम के हाल

119

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जम्मू संभाग 39 डिग्री पर तप रहा है। शहर में तापमान 41 डिग्री पहुंच गया है। सुबह 9 बजे ही धूप इतनी तेज है कि बाहर खड़ा होना मुश्किल हो रहा है। साथ ही हालांकि हल्की हवा चल रही है फिर भी चमड़ी जल रही है। दोपहर में दोपहिया वाहन चलाना मतलब आग में से गुजरना है। आने वाले तीन दिन यानी 14, 15 और 16 जून को फुहारें और आंशिक बादल जली चमड़ी के लिए मरहम का काम कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार 16 और 17 जून को फिर से गर्मी सताएगी और ताापमान बढ़ेगा। जम्मू के साथ श्रीनगर में भी गर्मी असर दिखा रही है। यहां दिन में कोई राहत नहीं है। तापमान 30 डिग्री को छू रहा है लेकिन जम्मू के मुकाबले रातें ठंडी हैं। जम्मू में रातें 28 डिग्री में काटनी पड़ रही हैं तो श्रीनगर में 16 डिग्री के साथ लोग सुकून की नींद ले रहे हैं। साथ ही 13 जून को कश्मीर के पहलगांव में सबसे कम 8.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया जो सामान्य से – 0.1 डिग्री कम रहा। वहीं, जम्मू संभाग के भद्रवाह में सबसे कम 13.1 डिग्री तापमान रहा जो सामान्य से -0.4 कम दर्ज किया गया। इसी के साथ जम्मू और कश्मीर संभाग में चार जगह बारिश दर्ज की गई। कुकेरनाग में 2 मिलीमीटर, बनीहाल में 0.8, अनंतगान में 0.6 तो काजीकुंड में 0.8 मिलीमीटर बारशि दर्ज की गई। दोनों ही संभाग में कहीं भी ताजा बर्फवारी नहीं हुई है।

Previous articleJammu : जम्मू—कश्मीर के कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसरों के निकाले 420 पद, में संस्कृत को जगह नहीं मिलने पर रोष
Next articleJammu: जम्मू शहर के इस क्षेत्र में महिलाएं कर रही यह बड़ा अपराध, जानिये क्या है पूरा मामला