Home featured जम्मू में तेज धूप ने लोगों का हाल किया बेहाल, 15 जून...

जम्मू में तेज धूप ने लोगों का हाल किया बेहाल, 15 जून तक प्रदेश जानिये कैसा रहेगा मौसम का हाल

97

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खबर यह है कि मौसम साफ रहने से जम्मू और कश्मीर के पारे में उछाल आया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की शुरुआत जम्मू शहर में तेज धूप के साथ हुई। इससे तापमान में बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही उमस का अहसास लोगों को हो रहा है। वहीं, कश्मीर के कई जिलों में दिन का तापमान तीस डिग्री और जम्मू में पारा 40 डिग्री के आसपास चल रहा है। इसके साथ ही यहां गर्म हवाओं से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 15 जून तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बिजली गरजने के साथ बारिश के आसार हैं। जम्मू में गर्म हवाओं के साथ तपिश ने पसीने छुड़ा रही है। जम्मू में सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 39.0 और न्यूनतम 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जानकारी के अनुसार आगामी दिनों में भी मौसम के लगभग साफ रहने से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। बनिहाल में दिन का पारा 28.7, बटोत में 28.7, कटड़ा में 35.5 और भद्रवाह में 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में मौसम साफ रहने से तापमान में वृद्धि हुई है। इसके साथ ही राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 29.8, पहलगाम में सामान्य से 2.1 डिग्री चढ़कर 26.0 और गुपलमर्ग में 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Previous articleJammu Kashmir: जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कुछ इस तरह से गिरे पत्थर, हुई किशोर की मौत
Next articleJammu-Kashmir में सुरक्षाबलों को मिली यह कामयाबी, पकड़ा गया लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी