मकर संक्रांति का पर्व पूरे देष के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेष जम्मू कष्मीर में धार्मिक आस्था के साथ मनाया जा रहा है। पौश मास में सूर्य के मकर राषि में प्रवेष करने पर मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। इसी दिन सूर्य देव उत्तरायण की ओर प्रवेष करते हैं। हिन्दू धर्म में मकर संक्रांति का बहुत ही ज्यादा महत्व है। आज के दिन जप, तप स्नान, व दान करने से विषेश लाभ प्राप्त होता है। आज ही के दिन के बाद मौसम में तबदीली भी होने लगती है। ठंड का प्रकोप घटने के साथ-साथ वसंत ऋतु की षुरूआत भी होती है। इस दिन खिचड़ी का विषेश महत्व बताया गया है। आज सुबह से ही जम्मू व इसके आसपास के क्षेत्रों में मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। लोग सुबह से ही मंदिरों में विषेश पूजा अर्चना करके अपने परिवार के साथ-साथ देष की खुषहाली की कामना कर रहे हैं।