Home featured जम्मू-कश्मीर में लेगे पांच हजार होर्डिंग्स हटाए, जम्मू नगर निगम खाते में...

जम्मू-कश्मीर में लेगे पांच हजार होर्डिंग्स हटाए, जम्मू नगर निगम खाते में आएंगे इतने पैसे

91

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नगर निगम के खजाने में इस साल 1.44 करोड़ रुपये की ज्यादा आय होगी। ऐसा इसलिए हो रहा है कि पांच हजार से ज्यादा होर्डिंग्स खंभों से उतारे गए और विज्ञापन पॉलिसी के हिसाब से लगाए गए। इससे प्रतिमाह 12 लाख रुपये का फायदा होगा। पहले सिर्फ 12 लाख ही साल में आते थे। यह बात मेयर राजिंदर शर्मा ने मेयर कार्यालय में कही। बता दें कि उन्होंने कहा कि शहर में बदलाव किया जा रहा है। पुरानी कार्यप्रणाली से काम नहीं चलेगा। निगम को घाटे से उभारकर लाभ में लेकर आना है। इसी कड़ी में लगभग पांच हजार होर्डिंग्स को 170 बिजली के खंभों से हटाया गया। वहीं, सात वेरिएबल मैसेज डिस्प्ले (वीएमडी) साइटों ने राजस्व अर्जित करना शुरू कर दिया। मेयर ने कहा कि जनता के पैसे के प्रति जवाबदेह बने रहना और राजस्व को बढ़ाने के तरीकों की तलाश करना प्रतिबद्धता है। बदली हुई कार्य संस्कृति के साथ यूएलबी में पारदर्शिता और उत्तरदायित्व बढ़ रहा है। इसके साथ ही पीएम मोदी की कार्यशैली से प्रेरणा लेकर निकट भविष्य में यूएलबी में और बदलाव होंगे। डिप्टी मेयर बलदेव सिंह बलोरिया ने बाहु विधानसभा के वार्ड-45 डिग्याना में विकास कार्यों के संबंध में लोगों की मांगों को सुना। जानकारी के अनुसार दौरे का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि लोगों की चिंताएं दूर की जाएं और विकास कार्य में कमियां खत्म कर उचित कार्रवाई की जाए। डिप्टी मेयर ने कल्याण समिति और स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ वार्ड के भीतर विभिन्न ढांचागत परियोजनाओं और सार्वजनिक सुविधाओं का निरीक्षण किया। कहा – स्थानीय निवासियों की शिकायतें आ रही थी कि पिछले वर्ष घटिया गुणवत्ता के विकास कार्य हुए। उन्होंने लोगों के असंतोष के साथ सहानुभूति व्यक्त की और प्रचलित मुद्दों को सुधारने के लिए तत्काल काम करवाने का भरोसा दिया। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित और विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर कल्याण समिति के पदाधिकारियों के अलावा सतपाल चौधरी, असलम, विनोद शर्मा, कश्मीर सिंह, सूरज कुमार, मगर सिंह, अश्विनी कुमार मौजूद रहे।

Previous articleजम्मू कश्मीर के LG मनोज सिन्हा ने कुछ इस तरह से की प्रथम पूजा, अमरनाथ यात्रा को लेकर जानिये क्या है अपडेट
Next articleJammu Kashmir: भीषण दुर्घटना में खाई में गिरी अनियंत्रित कार