जम्मू। प्रदेश में तीन दिन बाद मौसम खुलने से तापमान में एक बार फिर उछाल दर्ज हुआ हैं। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के अनुसार 26 जून तक प्रदेश में मौसम साफ ही बना रहेगा। ऐसे में तापमान में ओर उछाल आएगा।जम्मू में वीरवार को दिन का अधिकतम तापमान 35. 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि न्यूनतम तापमान यहां 21. 2 डिग्री सेल्सियस रहा। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का अधिकतम तापमान 32. 5 उिग्री सेल्सियस रहा। बटोत में दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और बनिहाल में 24. 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। कश्मीर की बात करें तो श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 22. 6 डिग्री सेल्सियस रहा। काजीगुंड में 20. 7 डिग्री सेल्सियस और पहलगाम में दिन का अधिकतम तापमान 17. 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ हैं।